माँ विन्ध्यवासिनी क्लब द्वारा भव्य कर्मवीर सम्मान समारोह आयोजित

पराडकर स्मृति भवन के सभागार में माँ विन्ध्यवासिनी क्लब, काशीपुरा द्वारा कर्मवीर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वभूषण मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप सिंह एवं पार्षद संजय केशरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “कर्मवीर सम्मान” से सम्मानित किया।मुख्य अतिथि विश्वभूषण मिश्रा ने अपने संबोधन में सम्मानित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि समाज और आर्थिक क्षेत्र में सेवा भाव से कार्य करना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को नेकी और भलाई के कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप सिंह ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सभी से समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संरक्षक मनोज गुप्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष मुन्ना कसेरा द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक रामनारायण कसेरा एवं महामंत्री रमेश कसेरा ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया।समारोह के दौरान रामनारायण कसेरा, मुन्ना कसेरा, मनोज गुप्ता, भरत लाल (पप्पू जी), लालबाबू, आकाश कसेरा, राजेन्द्र प्रसाद, बच्चेलाल, श्यामसुन्दर, भरत (गोलू जी), राजू कसेरा, श्याम कसेरा, सोनू कसेरा, राज कसेरा, संजय कसेरा, अर्जुन कसेरा, अशोक कसेरा, रोहित कसेरा सहित कई लोगों को कर्मवीर सम्मान से नवाजा गया।क्लब अध्यक्ष मुन्ना कसेरा ने बताया कि यह सम्मान संस्था के 11वें त्रैवार्षिक समारोह एवं विशाल भंडारे में विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को प्रदान किया गया। साथ ही हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा, वाराणसी को भी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक बना।



Post a Comment

Previous Post Next Post