बंगाल चुनाव के बाद बदली रणनीति अखिलेश यादव ने आईपैक से तोड़ा नाता, आर्थिक कारणों का दिया हवाला

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनावों के बाद अपनी चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए इंडियन पोलिटिकल एक्शन कमिटी(आईपैक) के साथ किया गया कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने इस फैसले के पीछे आर्थिक कारण बताए हैं। उनका कहना है कि फिलहाल उनके पास इस तरह की महंगी चुनावी सेवाओं के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। इस कदम को आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों में आईपैक नेभूमिका निभाई थी। उस चुनावी अभियान की सफलता के बाद इस कंपनी की रणनीति को व्यापक सराहना मिली थी।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि समाजवादी पार्टी अब अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है और संभव है कि वह आंतरिक टीम या किसी नई एजेंसी के साथ काम करे।


Post a Comment

Previous Post Next Post