UGC ने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में 65 खामियां बताईं, सुधार के लिए सभी विभागों से मांगा गया ब्योरा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी(BHU) की आधिकारिक वेबसाइट में 65 कमियां चिन्हित की हैं। इस संबंध में आयोग ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजकर आवश्यक सुधार जल्द से जल्द करने की सलाह दी है।UGC द्वारा की गई समीक्षा में वेबसाइट की सामग्री, अपडेट, पारदर्शिता और तकनीकी पहलुओं से जुड़ी कई खामियां सामने आई हैं। आयोग ने निर्देश दिया है कि इन सभी कमियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ठीक किया जाए, ताकि छात्रों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को सटीक और अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो सके।

इधर, BHU के कम्प्यूटर सेंटर के समन्वयक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय के सभी विभागों से विस्तृत जानकारी मांगी है। विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी-अपनी वेबसाइट या पोर्टल से संबंधित कमियों की पहचान कर शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाएं।विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि UGC के दिशा-निर्देशों के अनुसार वेबसाइट को अपडेट और बेहतर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी कमियों को दूर कर वेबसाइट को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल और पारदर्शी बनाया जाएगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post