वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थी मई माह के अंत तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यानी छात्रों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों के अनुसार तैयार की गई मेरिट सूची के जरिए होगा।इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।विश्वविद्यालय जल्द ही विस्तृत प्रवेश कार्यक्रम और अन्य जरूरी जानकारियां भी जारी करेगा।
Tags
Trending

