वाराणसी। फूलपुर-बाबतपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान डीसीपी गौरव बंसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके का व्यापक निरीक्षण किया।
फ्लैग मार्च में एडीसीपी नृपेन्द्र, एसीपी अंजनी राय और एसीपी विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा थाना प्रभारी फूलपुर, सिगरा, चेतगंज, आदमपुर, लालपुर, बड़ागांव तथा आसपास के सभी चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह के फ्लैग मार्च आगे भी जारी रहेंगे।

