मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर पर परिजनों ने उठाए सवाल

शहर के युवा कारोबारी मनीष सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपियों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की बहन ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले कुछ और कहा, जबकि कार्रवाई कुछ और तरीके से की गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनका पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठ गया है और इस तरह का एनकाउंटर उन्होंने पहली बार देखा और सुना है। परिजनों ने इसे सिर्फ औपचारिकता करार दिया।

गौरतलब है कि मनीष सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी मनीष राजभर और आशीष राजभर के साथ हाल ही में पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, वहीं परिजनों के आरोपों के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post