बीकापुर क्षेत्र में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य किसानों का पंजीकरण कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।शिविर के दौरान कुल 35 किसानों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया, जिनमें से केवल 8 किसानों की आईडी सफलतापूर्वक बनाई जा सकी। वहीं, तकनीकी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण 27 किसानों का पंजीकरण नहीं हो पाया।
शिविर में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों की आईडी नहीं बन पाई है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज पूरे कर पुनः आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि भविष्य में फिर से शिविर लगाकर शेष किसानों का पंजीकरण कराया जाएगा।स्थानीय किसानों ने शिविर की पहल की सराहना की, लेकिन बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन न हो पाने पर नाराजगी भी जताई। किसानों ने मांग की कि तकनीकी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए ताकि सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

