वाराणसी लोहता। क्षेत्र में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिक से अधिक उपयोग कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियोंपहुंच और जागरूकता फैलाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि किस प्रकार सही जानकारी और सकारात्मक संदेशों के जरिए लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

