भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए “चाइना का ये यार है, राहुल गांधी गद्दार है” के नारे लगाए और जले हुए मोबिल से राहुल गांधी का पुतला दहन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप जायसवाल ने कहा कि लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा और निराशा के कारण राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देशहित के मुद्दों पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल ने किया, जबकि संचालन चन्द्र विजय सिंह एवं ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप वर्मा और मंगलेश जायसवाल ने किया।प्रदर्शन में मुख्य रूप से गोपालजी जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, अखिल वर्मा, शेखर जायसवाल, कन्हैया लाल सेठ, मनीष चौरसिया, सुनील कनौजिया, सिद्धनाथ गौंड, धरमचन्द, प्रदीप जायसवाल, अमित, रवि, प्रकाश समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


