शहर के शिवाला क्षेत्र में पिछले करीब 10 दिनों से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र की सड़कों, गलियों और कई घरों में गंदा पानी भर जाने से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि लगातार जलभराव के कारण बदबू, मच्छरों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं होटल व्यवसाय और स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से तत्काल सीवर सफाई, जलनिकासी और पंपिंग की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
Tags
Trending


