बेनियाबाग बकरा मंडी में उमड़ी भीड़, खास नस्लों के बकरों की बढ़ी मांग

बकरीद को लेकर शहर के बेनियाबाग मैदान में लगने वाली बकरा मंडी में इन दिनों रौनक चरम पर है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारी अलग-अलग नस्लों के बकरों की बिक्री कर रहे हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

मंडी में कई नस्ल के बकरे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सामान्य बकरों की कीमत जहां 5 से 10 हजार रुपये से शुरू हो रही है, वहीं खास नस्ल और बड़े आकार के बकरे लाखों रुपये तक में बिक रहे हैं। कुछ बकरों की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।मंडी में कुदरती तौर पर ‘अल्लाह’ और ‘मोहम्मद’ जैसे निशान वाले बकरे भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post