लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सफाई कर्मियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने 45 वर्ष से अधिक उम्र होने का हवाला देकर कई सफाई कर्मियों को नौकरी से बाहर कर दिया। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से एयरपोर्ट पर सेवा देने के बावजूद बिना पूर्व सूचना के उन्हें हटाया जा रहा है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि अचानक नौकरी समाप्त किए जाने से परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।
सफाई कर्मियों ने एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोजगार बहाल करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Tags
Trending


