पत्नी और यूट्यूबर की वीडियो से भड़का पति, घर में साथ देख किया जानलेवा हमला

गोरखपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने शक के चलते अपनी पत्नी और एक यूट्यूबर पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी और यूट्यूबर की सोशल मीडिया वीडियो से नाराज था। 

जानकारी के मुताबिक, पति ने दोनों को घर में साथ देख लिया, जिसके बाद गुस्से में उसने धारदार हथियार से यूट्यूबर की गर्दन पर हमला कर दिया। वहीं पत्नी पर भी डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी और यूट्यूबर के रिश्ते पर शक था और वायरल वीडियो को लेकर वह काफी समय से नाराज चल रहा था।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post