हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने विभिन्न समाचार पत्रों, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर अश्वनी शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पत्रकार अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक सामाजिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में दुर्गा मंदिर के महंत कौशलपति द्विवेदी, अभिषेक दुबे, आशीष तिवारी, मनोज कुमार गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।सम्मानित होने वालों में अन्नू श्रीवास्तव, सुरेंद्र गुप्ता, ओंकार नाथ, सुप्रिया गुप्ता, अनंत यादव, मुकेश पांडेय, प्रदीप कनौजिया, अभिषेक दुबे, छोटू पटेल, मनोज प्रजापति, शिवम पांडेय, जमील अख्तर एवं अजीत पांडेय प्रमुख रहे।कार्यक्रम का समापन निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


