उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बकाया रकम मांगने पर एक युवक पर कथित तौर पर कारोबारी ने अपना पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया। आरोप है कि पिटबुल ने युवक पर करीब एक मिनट तक हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिटबुल युवक को नोचता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्ते को हटाकर युवक की जान बचाई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके शरीर पर लगे गहरे घावों के कारण 32 टांके लगाए गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे बकाया रकम को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
Tags
Trending



