सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की हत्या, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच

सोशल मीडिया पर 'मिस्त्री मान जाओ' वीडियो से लोकप्रिय हुईं इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने निशा और उनके पति पर जानलेवा हमला किया, जिसमें निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस वारदात से निशा के प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post