हरदोई में 10 बेड के सरकारी अस्पताल निर्माण की तैयारी, मिट्टी की जांच शुरू

हरदोई: बेहन्दर ब्लॉक के ग्राम बिरौली में प्रस्तावित 10 बेड के सरकारी अस्पताल के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। अस्पताल भवन के निर्माण से पहले विशेषज्ञों ने जमीन की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रस्तावित स्थल की मिट्टी के नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अस्पताल के निर्माण से बिरौली और आसपास के कई गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। फिलहाल क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। नए अस्पताल के शुरू होने पर प्राथमिक और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।स्थानीय लोगों ने अस्पताल निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और अस्पताल निर्धारित समय में बनकर तैयार हो जाएगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post