आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: सास की शर्त पर बेटे ने मां को दिया जहर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी सास के कहने पर अपनी ही मां की सब्जी में जहर मिलाकर खिला दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना आगरा के पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित महिला के पति रनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को उनके बेटे ने छोले की सब्जी में जहर मिलाकर अपनी मां राममूर्ति को खिला दिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जहर दिए जाने की पुष्टि की। फिलहाल महिला का इलाज जीआर अस्पताल में चल रहा है। रनवीर के अनुसार, जब बेटे से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र में रहने वाली उसकी सास ने उसे जहर की पुड़िया दी थी। आरोप है कि सास ने साफ कहा था कि अगर वह अपनी मां को मार देगा, तभी उसकी पत्नी और नवजात बेटी को उसके साथ ससुराल भेजा जाएगा। बेटे ने इस बात का विरोध करने के बजाय जहर लेकर घर आया और मां के खाने में मिला दिया।जानकारी के मुताबिक युवक की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। गर्भवती होने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। 

Advertisement

उसी दौरान दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था और मामला थाने तक पहुंचा था। हाल ही में पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। युवक जब पत्नी और बच्ची को घर लाने पहुंचा तो सास ने उन्हें भेजने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने मां की हत्या की शर्त रखी और जहर भी उपलब्ध कराया।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक बेटे ने अपनी ही मां की जान लेने की कोशिश कर दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post