वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में प्रस्तावित हिंदू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया। 13 सितंबर को कार्यक्रम से पहले पुलिस की ओर से अनुमति स्थगित किए जाने के बाद आखिरी समय में कार्यक्रम रोक दिया गया।
कार्यक्रम रोके जाने से हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी नाराज हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत कार्यक्रम को रोका गया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिकायत की जाएगी।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आखिरी समय में कार्यक्रम रोकने के मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्यायालय का रुख करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति स्थगित किए जाने और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
Tags
Trending


