सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सनातन संस्कार सम्वर्धन, योग प्राणायाम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर* के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में योग प्राणायाम का प्रशिक्षण काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के योग्य शिक्षकों द्वारा किया गया। द्वितीय सत्र का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी गिरिश कुमार सिंह, केशव जालान एवं डॉ अशोक राय ने किया तृतीय सत्र में डॉ अशोक राय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
जिलाविद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने इस दौरान प्रचंड गर्मी को देखते हुए विद्यालय द्वारा लगाया गया प्याऊ का उद्घाटन किया गया। जिससे लोगो को राहगीरों को इसका लाभ मिल सके। सनातन धर्म इंटर कालेज के छात्रों द्वारा इस प्याऊ की देख भाल कर लोगो को जल पिलाने का कार्य किया जायेगा।
