काशी के घाटों को नशा मुक्त व प्लास्टिक मुक्त करने हेतु चलाया गया जागरुकता अभियान

काशी के अति प्राचीन घाट एक धार्मिक स्थल है, और इन्हें नशा मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त करने हेतु ब्रह्मराष्ट्र एकम एवं हिन्दू युवा वाहिनी महानगर के तत्वधान में एक जागरूकता अभियान असि घाट से शिवाला घाट तक चलाया गया, जिसमे सभी घाटों पर दुकानदारों को इस अभियान के बारे में अवगत कराया गया और प्लास्टिक एवं नशा की सभी चीज़ो को बेचने से माना करने की अपील की गयी।

इस अभियान में ज़िला प्रशासन की पूर्ण सहभागिता रही! कार्यक्रम का नेतृत्व ब्रह्मराष्ट्र एकम युवा प्रकोष्ठ गौतम बुद्ध नगर ज़िला अध्यक्ष कुशाग्र मिश्रा एवं हिन्दू युवा वाहिनी महानगर मंत्री अभिषेक गोलू श्रीवास्तव, एवं अहम सहयोग देते हुए, ब्रह्मराष्ट्र एकम मुख्य कार्यालय अधीक्षक अंशुल पाठक , ब्रह्मराष्ट्र एकम सेवा प्रकोष्ठ काशी के अध्यक्ष संतोष कश्यप अखिलेश रावत, कमलेश शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post