स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क घोरावल के मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

चुर्क एवं घोरावल स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में  दसवी एवं बारावी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से भरे सभागार में इस समारोह का प्रारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशयानानन्द ने  किया। सर्वप्रथम दसवीं एवं बारहवी के तीन-तीन छात्र-छात्राओं को  माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि सफलता और असफलता परीक्षा परिणामों के दो आयाम है दोनों ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं असफलता और अधिक परिश्रम करने की ओर संकेत है तो सफलता से प्रेरित हो चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस सिखाती है। अतः प्रतिभावान छात्र छात्राओं को चाहिए कि वह इस सफलता से अति उत्साहित ना हो आगे के लिए अपने परिश्रम का उपयोग करें। इस अवसर पर स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ए० के० वर्मा एवं घोरावल के प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव व शिक्षक गण राकेश कुमार शर्मा मनोज राय, अंजना पाण्डेय, पी० के० शुक्ला, चंचला मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, संतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post