शिवपाल यादव ने महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का किया दावा, कहा बीजेपी को हराएंगे

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह वाराणसी वैवाहिक समारोह में आए हैं और हमेशा आना जाना लगा रहता है वहीं केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता के भलाई के लिए कोई काम किया नहीं है और इस समय देश की जनता परेशान है महंगाई और भ्रष्टाचार बेरोजगारी से परेशान है मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों की जमीन अधिग्रहण और लाठीचार्ज पर कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है किसानों के लिए कुछ भी कार्य नहीं किया है। 

वहीं विपक्ष के एकजुट होकर चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी का संगठन को मजबूत करेगी और महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और बीजेपी को हराने का काम करेगी तो वहीं दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवान के सवाल पर कहा कि जो देश के लिए मेडल जीत के आई हैं उनकी बात नहीं सुनी जा रही है यह बड़े शर्म की बात है वहीं बीजेपी के सभी 80 सीट पर जीतने के दावे पर कहा कि समाजवादी पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने का काम करेगी वही डिप्ति सीएम बृजेश पाठक के अखिलेश यादव पर तंज कसने के सवाल पर कहा कि स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर हैं और खुद कोई काम नहीं करा रहे हैं यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग मैं ट्रांसफर तक नहीं कर पा रहे हैं प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post