दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहलवानों के प्रदर्शन पर कहा कि इस पर जांच चल रही है और उनको जांच पर विश्वास करना चाहिए लेकिन बीच में वह दूसरी जगह कूद पड़े और उनको मेडल मिलने पर रोजगार भी मिला जनता ने उनको सम्मान दिया इनको राजनीति मे नहीं जाना चाहिए उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने खुद इनसे बात किया लेकिन सोए को जगाया नहीं जा सकता कितने भी ढोल बजा लो वह नहीं जाग सकता है।
राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर कहा कि कम से कम विदेशों में जाकर देश की छवि को खराब नहीं करना चाहिए राजनीति अगर है तो देश के अंदर है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कम से कम यह तो स्वीकार किया कि मोदी जी बहुत बुद्धिमान है वहीं 2000 के नोट बंद किए जाने के सवाल पर कहा कि भारत डिजिटल पेमेंट की ओर जा रहा है अब हर सब्जी वाला भी डिजिटल पेमेंट के माध्यम से व्यापार कर रहा है 2000 के नोट बंद होने से किसी तरह की परेशानी नहीं है।
