वीदित मनीयर जो पेशे से साफ्टवेयर इंजिनियर है उन्होंने हाल ही में व्हाट्सएप फीचर पर एक नया अविष्कार किया जिसकी जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग ने दी बता दें कि वाराणसी का नाम दुनियां में रौशन करने वाले वीदित मनीयर ने एक नया अविष्कार कर व्हाट्सएप की दुनियां में नया आयाम लाया है। गौरतलब है कि वीदित ने व्हाट्सएप के गेम चंजिंग मैसेज एडिटिंग फीचर का परिचय दिया है।
वहीं वीदित मनीयर ने बताया कि व्हाट्सएप फीचर दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसे वैश्विक स्तर पर 2 अरब से अधिक लोगों के द्वारा उपयोग किया जाता है। हाल ही में एक रोमांचक नए अपडेट का अनावरण मेरे द्वारा किया गया है। जिसमें उपयोगकर्ताओं को इसकी क्षमता का पता लगाने के लिए रोमांचित और उत्सुक बना दिया गया है। बहुप्रतीक्षित मैसेज एडिटिंग फीचर की इस सुविधा के साथ व्हाट्सएप उपयोगकर्ता अपने संदेशों को भेजने के बाद उन्हें सही और परिष्कृत करने की क्षमता प्राप्त करने में सफल रहेगें।
