मऊ निवासी वीकेएम की स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण नही हो सका स्पष्ट

बीएचयू से जुड़े कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय की स्नातक की छात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम सिद्धगिरीबाग स्थित अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची लक्सा थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इसके साथ ही छात्रा के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। छात्रा की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरीबाग में आनंद कुमार जायसवाल के मकान मे छात्राएं किराये पर रहती हैं। मऊ जिले के मंडूसराह खुर्द करहा फत्तेपुर निवासी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की बेटी आंचल सागर भी उनके यहां किराये पर रहती थी उसके कमरे में दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं आंचल कमच्छा स्थित वीकेएम में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मकान मालिक के अनुसार, शाम के समय आंचल के कमरे में रहने वाली दो अन्य छात्राएं बाहर गई थीं। वे लौट कर आई तो उनके कमरे का दरवाजा चिपकाया हुआ था। दोनों दरवाजा खोल कर अंदर घुसी तो आंचल दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी मिली। आनन-फानन मे आंचल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post