बीएचयू एबीवीपी ने दिल्ली में नाबालिक की निर्मम हत्या पर जताया विरोध, फांसी की हुई मांग

 काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं ने दिल्ली में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या के विरोध में कैंपस स्थित विश्वनाथ मंदिर पर अपना विरोध दर्ज कराया और आरोपी को फांसी देनी की बात कहीं।हाथों में पोस्टर लेकर दर्जनों की संख्या में छात्र छात्राओं ने सभा का आयोजन किया। जिसमें साक्षी के हत्यारे को फांसी देने की मांग हुई। 

एवीबीपी के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली में साक्षी नामक नाबालिग छात्रा के साथ हुआ कृत्य अत्यंत ही दुःखद है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना के आरोपी पर सख्त कार्यवाही करने की मांग करती है हम आरोपी साहिल को फांसी की सजा देने की मांग करते हैं। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से हम देश में हो रही इस प्रकार की घटनाओं का विरोध करते हुए इन घटनाओं पर मौन स्वीकृति देने वाले स्वघोषित बुद्धजीवियो का भी विरोध करते हैं।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post