सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय को नया स्वरूप देने में शासन जुटा है इसी कड़ी मे मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अगुवाई में लगभग सभी विभाग के अधिकारियों एवं कुलपति हरेराम त्रिपाठी संग एक आवश्यक बैठक की गई।
जिसमें पठन पाठन का स्वरूप व विश्वविद्यालय का स्वरूप बदलने के उद्देश्य से साफ सफाई, छात्रावास, परीक्षा भवन सहित पूरे परिसर को नया स्वरूप देने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही परिसर मे बाहरी प्रवेश रोकने सुरक्षित वातावरण हेतु भी चर्चा हुई।
