चंदौली से लोकसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार महेंद्र नाथ पाण्डेय मीडिया से रूबरू हुए महेंद्र नाथ पाण्डेय यूपी में बीजेपी के हारने के पीछे का कारण विपक्ष द्वारा गढ़े गए झूठे नरेटिव को बताया। महेंद्र नाथ पाण्डेय ने विपक्ष की तुलना जर्मनी के गोयबल्स से की महेंद्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली से हारने की वजह पर खुलकर कुछ नही कहा।
महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जीत के बॉर्डर तक पहुंच गए थे बस थोड़े से के लिए परिणाम बदल गया इसपर हम मंथन कर रहे हैं। स्पीकर पद पर चुनाव होने को महेंद्र नाथ पाण्डेय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसके पीछे विपक्ष को जिम्मेदार बताया।
Tags
Trending