ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता प्रयागराज जंक्शन पर RPF और रेलवे पुलिस ने पकड़ी बिहार जा रही तस्करी की शराब

प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान "ऑपरेशन सतर्क" के तहत शराब तस्करी का मामला पकड़ा। बिहार ले जाई जा रही यह शराब आरोपी के झोले से बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।उपनिरीक्षक संजय तिवारी के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से 44 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 मिली) ऑफिसर चॉइस व्हिस्की मिली,

जिसकी कीमत करीब ₹5,280 है। आरोपी की पहचान रामा आसरे महतो, निवासी मदरापुर, थाना तिगरा, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई।दोपहर में प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर संदिग्ध रूप से खड़े इस व्यक्ति को उपनिरीक्षक संजय कुमार तिवारी और कांस्टेबल बिलाल अहमद ने रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर तलाशी ली गई, जिसमें तस्करी की शराब बरामद हो गई। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post