"श्री काशी विद्या मंदिर मछोदरी में तिरंगे के रंगों संग गूंजा देशभक्ति का जज़्बा"

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री काशी विद्या मंदिर, मछोदरी ब्रांच में आज का दिन देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक  राम चरण यादव और प्रधानाचार्या  किरण यादव द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।झंडोतोलन के बाद विद्यालय प्रांगण में छात्रों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन मधुर गीतों ने वातावरण को भावनाओं और देशप्रेम से भर दिया। पूरे विद्यालय प्रांगण को तिरंगे के रंगों से सुसज्जित किया गया, जिससे हर कोना देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में प्रेरणादायक शब्दों में बताया और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।समारोह में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया।श्री काशी विद्या मंदिर, मछोदरी ब्रांच का यह समारोह न केवल देशप्रेम का संदेश दे गया, बल्कि विद्यार्थियों के हृदय में राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना भी प्रबल कर गया।"

Post a Comment

Previous Post Next Post