राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह100 से ज्यादा एनकाउंटर, राम मंदिर फैसले से महाकुंभ तक निभाई अहम जिम्मेदारी

अमेठी के एडिशनल एसपी (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह को इस स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से BA और MA (संस्कृत) में टॉपर रहे शैलेंद्र ने BDO और असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी छोड़ पुलिस सेवा जॉइन की थी। प्रयागराज, जौनपुर, बलरामपुर और अयोध्या जैसे जिलों में उत्कृष्ट कार्य कर चुके शैलेंद्र ने महाकुंभ-2025 के दौरान भी दिन-रात मोर्चा संभाला। पुरस्कार मिलने पर उन्होंने इसे “गंगा मईया का प्रसाद” बताया।मूल रूप से बिहार के रहने वाले शैलेंद्र 1997 में PCS परीक्षा में PPS कैडर में पहले स्थान पर आए। 

अब तक वे 100 से ज्यादा हाफ एनकाउंटर और 4 फुल एनकाउंटर में शामिल रह चुके हैं, जिनमें जौनपुर में एक लाख के इनामी शूटर विनोद सिंह का एनकाउंटर भी शामिल है।अयोध्या में राम मंदिर फैसले के दौरान उन्होंने 12 थानों और 1200 से ज्यादा गांवों में शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। बलरामपुर में दशहरा और मुहर्रम के दौरान बिगड़ने वाली स्थिति को भी अपनी टीम के साथ नियंत्रण में लाए। जौनपुर में “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत 16 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगवाकर अपराध पर निगरानी की मजबूत व्यवस्था बनाई। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post