प्रयागराज में लूटेरों से मुठभेड़: तीन बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार; लाखों की रकम और हथियार बरामद

प्रयागराज में 5 लाख की लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। फाफामऊ के बेला कछार इलाके में हुई इस कार्रवाई में तीन बदमाशों फैज, अल्तमस और आलीशान को पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से 4.50 लाख रुपये, पांच तमंचे और दो बाइक बरामद की हैं।मामला बुधवार का है, जब रूदापुर गांव के रहने वाले इन बदमाशों ने होलागढ़ थाना क्षेत्र में गल्ला कारोबारी छेदी लाल से लूट की थी। कारोबारी यूनियन बैंक, फाफामऊ से 19 लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे। 

उन्होंने 14 लाख रुपये एक अन्य व्यवसायी को दे दिए थे और शेष रकम लेकर कार में बैठने ही वाले थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर बैग लूट लिया।वारदात के बाद पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। गुरुवार रात घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और तीन बदमाश घायल हो गए। मौके पर डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुणावत और एसीपी पुष्कर वर्मा की टीम मौजूद थी। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post