स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रहलादघाट, वाराणसी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के उपप्रबंधक, मंजुल पांडेय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के कठिन संघर्षों और हजारों वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आजादी जितनी मुश्किल से मिली, उसे बनाए रखना उतना ही जरूरी है। उन्होंने भ्रष्टाचार और निजीकरण से देश को मुक्त कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनसे माहौल देशप्रेम और सांस्कृतिक उल्लास से भर गया।कार्यक्रम में CBSE Cluster East Zone 2025 की कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों—आर्यन सेठ और लक्ष्य केशरी—ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके साथ ही अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता में भी बच्चों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए।सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि मंजुल पांडेय ने पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर चंदन चौधरी, अभिषेक मालवीय, संतोष तिवारी, रोली गुप्ता, शिवानी श्रीवास्तव, सोनल श्रीवास्तव और ऋषिका सिंह सहित सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।"
