गोवर्धन धाम मंदिर नमो घाट में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महा महोत्सव

नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। छप्पन भोग अर्पित कर नंदलाल जी को अर्पण किया गया तथा लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकी सजाई गई। चांदी के पालने में विराजमान लड्डू गोपाल को चांदी का मुकुट और चांदी की बांसुरी से सजाया गया था। रात्रि 12 बजे पंचामृत से जलाभिषेक के बाद जन्मोत्सव संपन्न हुआ। इस पावन क्षण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

महोत्सव में शहर की राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए। आगंतुकों का स्वागत गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष श्री विनोद यादव गप्पू जी ने केसरिया साफा पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारस यादव पप्पू ने किया।दर्शन करने वालों में दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, वीडीए सदस्य अंबरीश सिंह भोला, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अजय राय, समिति ट्रस्ट बोर्ड सदस्य गोपाल जी यादव, अमित यादव, एडवोकेट मनोज यादव, पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव, धर्मशाला अध्यक्ष अशोक यादव समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।महिलाओं ने लड्डू गोपाल माखन चोर पर भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूर्व पार्षद मनोज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में "जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी" के जयघोष के साथ मंदिर पहुंचे।इस मौके पर जयप्रकाश यादव, भोला यादव, भाला यादव, अभय स्वाभिमानी, सीताराम यादव, चारु यादव, जयंत उर्फ राजा यादव, विजय यादव, जितेंद्र यादव, श्रीप्रकाश यादव, डॉ. उमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


Post a Comment

Previous Post Next Post