जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर की झलक से श्रद्धालु अभिभूत, मिला दिव्य आनंद

धर्म और आस्था की नगरी काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जवाहर नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी का उत्सव भव्यता और आकर्षण के साथ आयोजित हो रहा है।मंदिर को बिजली की झालरों, पुष्पमालाओं और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। भव्य और मनमोहक सजावट इतनी आकर्षक है कि बाहर से ही दर्शनार्थी और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठते हैं।

मंदिर प्रांगण में प्रवेश करते ही हर ओर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाती मनोहारी झांकियां देखने को मिल रही हैं। श्रद्धालुओं को अंदर राधा-कृष्ण के विग्रह के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है।कार्यक्रम के दौरान हलवा और अन्य प्रकार के प्रसाद वितरित किए जा रहे हैं। भक्ति संगीत और जय-जयकार से गूंजता मंदिर परिसर भक्तों को दिव्य वातावरण का अनुभव करा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post