कर्णघंटा सप्तसागर व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाई आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्णघंटा सप्तसागर व्यापारमंडल की ओर से ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इनमें प्रमुख रूप से आशुतोष सिंह, अनूप अग्रवाल, ए.के. सिंह, राम नारायण गुप्ता, सुरेन्द्र तिवारी, अंबिका पांडेय, मयंक सोनी, आशीष श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव और नितिन टंडन शामिल थे।कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।वहीं संस्था के पदाधिकारियों ने देश की अखंडता और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post