नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर वार्ड नंबर 33 करौंदी में क्षेत्रीय पार्षद श्याम भूषण शर्मा द्वारा मां के पूजन उपरांत मां के मुखौटे का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, गुरुदास सिंह, रवि पटेल समेत क्षेत्र की सैकड़ों माताएं और बहिनें मौजूद रहीं। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने बताया कि सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा के बाद मां की प्रतिमा का पर्दा हटाया जाता है।
मान्यता है कि इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। आँखों में ज्योति आने के उपरांत प्रतिमा से पर्दा हटा कर भक्तों को दर्शन कराए जाते हैं। ऐसा विश्वास है कि इस दिन मां के दर्शन से सभी भय और नकारात्मक शक्तियाँ दूर हो जाती हैं।नवरात्रि की सप्तमी पर इस आयोजन में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हृदय से प्रार्थना की।
