आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी पड़ाव, रामनगर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, पूर्व कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया द्वारा आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने नवरात्रि से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य एवं नाटक का मनमोहक प्रदर्शन किया। उत्सव में छात्राओं व शिक्षक–शिक्षिकाओं ने डांडिया खेलकर उत्साह और आनंद साझा किया।निदेशक प्रो. पाण्डेय ने सभी को नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. प्रतिमा राय, दीपक गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. बलवंत सिंह, सीमा मिश्रा, वैशाली पाण्डेय, नेहा सिंह, डॉ. सुप्रिया दुबे, मुकेश गुप्ता, सोफिया खानम सहित शिक्षक–शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
