दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से दालमंडी क्षेत्र में ध्वनि यंत्र के माध्यम से मुनादी कर भवन स्वामियों को सूचना दी गई कि जिन भवनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वे तत्काल भवन खाली कर दें।
मुनादी के बाद प्रशासन ने मुसाफिर खाना पर कार्रवाई की और बुलडोजर से उसे ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ।दालमंडी चौड़ीकरण अभियान को लेकर क्षेत्र में लगातार प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ने से लोगों में हलचल बनी हुई है।
Tags
Trending

