गुवाहाटी में भाजपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ -राजनाथ सिंह ने माँ कामाख्या मंदिर में टेका माथा

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर की राजनीति और धार्मिक आस्था के केंद्र माने जाने वाले असम के गुवाहाटी में मंगलवार को भाजपा और सहयोगी दलों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगि आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।दोनों नेताओं के गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “जय श्री राम” के नारों से माहौल को पूरी तरह भगवामय कर दिया। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ नेताओं का अभिनंदन किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच नेताओं का काफिला सीधे प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हुआ।

कामाख्या मंदिर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह ने मां कामाख्या के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दोनों नेताओं ने देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई प्रमुख चेहरे भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिय पटेल और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभाड़ ने भी समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके अलावा भाजपा और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता मंच पर नजर आए।राजनीतिक जानकार इस दौरे को केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर में भाजपा की बढ़ती सक्रियता और एनडीए की एकजुटता के संदेश के तौर पर भी देख रहे हैं। गुवाहाटी में नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post