10 जिलों में बारिश, मेरठ में धूलभरी आंधी; आज 38 शहरों में अलर्ट जारी

लखनऊ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए, जबकि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।मेरठ समेत पश्चिम यूपी के कई शहरों में धूलभरी आंधी चली। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम यूपी के करीब 10 जिलों में बारिश हुई है।

आंधी के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीण इलाकों में बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने की खबर है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिए हैं।मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 38 शहरों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post