अखिल भारतीय चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय बैठक व चुनाव प्रक्रिया 9 और 10 मई को वाराणसी में आयोजित

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय बैठक एवं चुनावी प्रक्रिया 9 और 10 मई 2026 को आयोजित होगी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए दिल्ली के रोहिणी में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से 6 मंजिला छात्रावास भवन बनवाया जा रहा है, जिसके लिए गठित चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक 9 मई को होगी।

वहीं 10 मई को सत्र 2026-2029 के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव अधिकारी के रूप में महेश कानड़ी, जगत नारायण चौरसिया एवं सुरेश चौरसिया मौजूद रहेंगे। आमसभा में पिछले तीन वर्षों के कार्यों एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही खुला मंच और शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post