बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी पड़ाव वाराणसी में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके उपरान्त आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय डोमरी वाराणसी की निदेशक डॉ० कल्पलता पाण्डेय ने देवी के नौ रूपों में सजी छात्राओं का पूजन कर आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने विभिन्न संगीत की धुनों पर डांडिया की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं।
साथ ही प्रस्तुत की गई नृत्य-नाटिका में माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों का सजीव चित्रण किया गया, जिसमें असुरों के संहार और शक्ति की विजय का संदेश दिया गया।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्या सोनिया मिश्रा सहित पीयूष दूबे, मोहन यादव, राजू कुमार, कमलेश सिंह, किरन शर्मा, श्वेता पाण्डेय, अनिता पाण्डेय, विनीता मिश्रा, नीलम गुप्ता, शशि पाण्डेय, जूली विश्वकर्मा, सुमन कुशवाहा, सुनीता मिश्रा, सोनम श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार तिवारी, ऋचा त्रिपाठी, नेहा सोनी, शबाना, रीतू दूबे, चन्दन कुमार, चन्द्रदीप कुमार सिंह, सैय्यद, आशुतोष मिश्रा, शालिनी सिंह, रूचिका पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की और नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
