मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना चौक परिसर में छात्राओं ने एक दिवसीय थाना प्रभारी का दायित्व संभाला। इस दौरान जानवी मिश्रा ने थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया, जबकि आस्था गुप्ता ने उपनिरीक्षक के पद का दायित्व निभाते हुए थाने का निरीक्षण किया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों से छात्राओं और महिलाओं की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। यह न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम है बल्कि समाज में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका भी प्रदान करता है।छात्राओं ने कहा कि महिलाएं घर के साथ-साथ देश को आगे बढ़ाने की क्षमता भी रखती हैं। इस तरह की पहल देश को तरक्की की राह पर ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
Tags
Trending
