वाराणसी ग्रुप ए और 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के तत्वावधान में स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, रामना वाराणसी में 12 दिवसीय एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप का उद्घाटन वाराणसी ग्रुप ए के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ।उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य कैडेटों में सांस्कृतिक एकता, भाईचारा और देशनिष्ठा की भावना का विकास करना है।
91 यूपी बटालियन की समादेश अधिकारी एवं कैंप कमांडेंट कर्नल अमर सिंह ने जानकारी दी कि इस कैंप में यूपी डायरेक्टरेट और नॉर्थ ईस्ट डायरेक्टरेट के कैडेटों समेत वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ ग्रुप से कुल 600 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में कैडेटों को आपदा प्रबंधन, हथियार प्रशिक्षण, फायर फाइटिंग, मैप रीडिंग जैसी गतिविधियों के साथ-साथ काशी के सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।इस अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुखबीर पूनिया सहित विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी अधिकारी और कैडेट मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और स्टाफ ने गुरु कमांडर के साथ लघु जलपान का आनंद लिया।
Tags
Trending
