चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू का 65वां वार्षिक दिवस समारोह 19 नवंबर को स्वतंत्रता भवन में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी होंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय व एम्स दिल्ली सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।समारोह से पूर्व 17–18 नवंबर को संस्थान परिसर में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 60 से अधिक काउंटर लगाए जाएंगे और 1000 से अधिक छात्र विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेंगे।
मेले में आधुनिक, दंत व नर्सिंग सेवाओं के निःशुल्क परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा एकीकृत चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।मेले में लगभग 10,000 मरीजों और 20 स्कूलों के छात्रों के आने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान 43 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा तथा साहित्यिक, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

