विधि संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर अंतर संकाय भाषण प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई तथा डॉ. बबीता बैरैया ने पुष्पभेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।प्रतियोगिता में कुल 52 प्रतिभागियों ने “आधुनिक भारत में पंडित नेहरू की विरासत एवं योगदान” विषय पर प्रभावी और तार्किक वक्तव्य प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल ने भाषा, प्रस्तुति, विषय की समझ और प्रभावशीलता के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया।मुख्य अतिथि एवं निर्णायक डॉ. सरोज उपाध्याय, डॉ. सुप्रिया सिंह और डॉ. सुप्रिया शाह ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के संवाद कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. सी.पी. उपाध्याय ने किया तथा संचालन प्रो. क्षेमेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।
Tags
Trending

