लखनऊ में गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। घटना तब हुई जब डेयरी संचालक अपनी मां को बचाने गया, लेकिन पड़ोसियों ने उस पर बेलचे से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर लगातार विवाद खड़ा करने और धमकाने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाद का कारण डेयरी से निकलने वाले गोबर को लेकर लंबे समय से चली आ रही तनातनी बताई जा रही है।
Tags
Trending

