प्रयागराज में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। टीम ने फूड इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इंस्पेक्टर किसी जरूरी कार्य को निपटाने के लिए घूस मांग रहा |
सूचना मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही फूड इंस्पेक्टर ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
Tags
Trending

